भाग -1 (श्री पुष्पदन्तनाथ भगवन)
प्रश्न 1- नौवें तीर्थंकर का नाम बताइये।
प्रश्न 2 - श्री भगवान जी का दूसरा नाम बताइये।
प्रश्न 3 - श्री भ. को किस चिन्ह से जाना जाता है?
प्रश्न 4 - श्री भगवान की पूर्व पर्याय का नाम बताइये।
प्रश्न 5 - श्री महापद्म कहां के राजा थे?
प्रश्न 6 - श्री महापद्म किस नगर के राजा थे?
प्रश्न 7 - पुंडरीकिणी नगर कहां हैं?
प्रश्न 8- श्री पुष्पदंत भगवान कहां से गर्भ में आये थे?
प्रश्न9- श्री पुष्पदंत भगवान के पिता का क्या नाम था?
प्रश्न 10- श्री भगवान की माता का नाम बताइये।
प्रश्न 11- श्री भगवान ने किस नगरी में जन्म लिया?
प्रश्न 12 - भ.का गर्भकल्याणक किस तिथि को हुआ था?
प्रश्न 13- भ का गर्भ कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?
प्रश्न 14 - श्री भगवान का जन्म किस तिथि में हुआ था?
प्रश्न 15- जन्म कल्याण किस नक्षत्र में हुआ था?
प्रश्न 16- श्री भगवान को मोक्ष किस समय हुआ था?
प्रश्न 17- श्री भगवान किस आसन से मोक्ष गये?
प्रश्न 18 - श्री भगवान किस नक्षत्र में मोक्ष गये?
प्रश्न 19 - श्री पुष्पदंत भगवान किस स्थान में मेक्ष गये?
प्रश्न 20 - श्री पुष्पदंत भगवान किस कूट से मोक्ष गये?
प्रश्न 21- भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?
प्रश्न 22 - श्री भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये।
प्रश्न 23 -भ.के अनुबद्ध केवलियों की संख्या कितनी थी?
प्रश्न 24- श्री भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?
प्रश्न 25 - श्री भगवान की दीक्षा किस नगर में हुई?
प्रश्न 26 - भगवान ने किस नगर में प्रथम आहर लिया?
प्रश्न 27 - श्री भगवान के प्रथम आहर दाता कौन थे?
प्रश्न 28 - श्री भगवान ने किस वस्तु का आहर लिया?
प्रश्न 29 - भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को हुआ था?
प्रश्न 30 - भगवान को केवलज्ञान् किस नक्षत्र में हुआ ।
प्रश्न 31- भगवान को केवलज्ञान किस समय हुआ?
प्रश्न 32 -भ.को केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ?
प्रश्न 33- भगवान को केवलज्ञान कहां हुआ था?
प्रश्न 34 - भ. को केवलज्ञान किस नगर में हुआ था?
प्रश्न 35 - भगवान के शासन देव का नाम बताइये।
प्रश्न 36- भगवान की शासन देवी का नाम बताइये।
प्रश्न 37- भ.के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये।
प्रश्न 38- भगवान का समोशरण कितना विस्तारित था?
प्रश्न 39- भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?
प्रश्न 40- श्री पुष्पदंत भगवान के कितने गणधर थे?
प्रश्न 41 - भगवान के प्रमुख गणधर का नाम बताइये।
प्रश्न 42 - समोशरण में प्रमुख श्रोता का नाम बताइये।
प्रश्न 43 - श्री भगवान के समोशरण में कितने ऋषि थे?
उत्तर1 - श्री पुष्पदंत जी।
उत्तर 2- श्री सुविधानाथ जी।
उत्तर 3- मगर चिन्ह से।
उत्तर 4- राजा महापद्म।
उत्तर 5- पुष्कलावती देश के।
उत्तर6 - पुंडरीकिणी नगरी के।
उत्तर7 - पूर्व पुष्पकरार्ध के पूर्व विदेह में पुष्कलावती देश के आर्य खंड में पुंडरीकिणी नगर है
उत्तर8 - उरण स्वर्ग से।
उत्तर 9- राजा सुग्रीव।
उत्तर 10- श्रीमती जयरामादेवी।
उत्तर 11- काकंदी नगरी में।
उत्तर 12- फाल्गुनी कृष्णा नौमी को।
उत्तर 13- मूल नक्षत्र में।
उत्तर 14- मगसिर शुक्ला एकम् तिथि को।
उत्तर15 - मूल नक्षत्र में
उत्तर -16 उपरान्ह काल में।
उत्तर - 17खडगासन से।
उत्तर 18- मूल नक्षत्र में।
उत्तर 19- श्री सम्मेद शिखर से।
उत्तर -20 सुप्रभ कूट से।
उत्तर 21- एक हजार मुनियों के साथ।
उत्तर 22- 1 माह पूर्व।
उत्तर 23- चौरासी अनुबद्ध केवली
उत्तर -24 चार वर्ष तक।
उत्तर25 - काकंदी नगर में।
उत्तर -26 शैलपुर नगर में।
उत्तर -27 राजा पुष्यमित्र।
उत्तर -28 खीर का।
उत्तर 29- कार्तिक शुक्ला दोज को।
उत्तर 30- मूल नक्षत्र में।
उत्तर31 - अपरान्ह काल में।
उत्तर 32- बहेडा वृक्ष के नीचे।
उत्तर33 - पुष्पक वन में।
उत्तर -34 काकंदी नगर में।
उत्तर35 - री अजित यक्ष।
उत्तर 36- महाकाली देवी।
उत्तर -37
1 श्री वज्रकांति 2 वीर कांति 3 विष्णु कांति 4 चंद्र कांति
उत्तर 38- आठ योजन विस्तारित।
उत्तर 39- एक लाख पूर्व 28 पूर्वांग 4 वर्ष।
उत्तर40 - अठ्टासी गणधर।
उत्तर 41- श्री विदर्भ जी।
उत्तर 42- श्री युद्धवीर्य जी।
उत्तर43 - दो लाख ऋषि