1.तीर्थंकर ज्ञान
है वृषभ वृषभ भगवन्ता,
गज चिन्ह अजित भगवन्ता।
घोड़ा संभव भगवन्ता,
कपि अभिनंदन भगवन्ता॥
चकवा जिन सुमति महन्ता,
है पदम पदम भगवन्ता।
स्वस्तिक सुपार्श्व भगवन्ता,
है चन्द्र चन्द्र भगवन्ता ।।
है मगर सुविधि भगवन्ता,
सुरतरु शीतल भगवन्ता।
गैंडा श्रेयांस महन्ता,
भैंसा वासुपूज्य सन्ता॥
शूकर जिन विमल महन्ता,
सेही भगवन्त अनन्ता।
है वज्र धर्म भगवन्ता,
मृग शान्तिनाथ भगवन्ता ।
अज कुन्थुनाथ भगवन्ता,
मछली अरनाथ महन्ता।
है कलश मल्लि भगवन्ता,
कछुआ मुनिसुव्रत सन्ता॥
नीलापंकज है नमि सन्ता,
शंख रहा नेमि भगवन्ता।
है नाग पार्श्व गुणवन्ता,
वनराज वीर अरहन्ता ।।