*णमोकार प्राणायाम*
*विधि*
1 मन में " णमो अरिहंताणम् " का स्मरण करते हुए गहरी श्वास अंदर लीजिए।
2 मन में " णमो सिद्धाणम् " का स्मरण करते हुए धीरे-धीरे श्वास छोड़िए।
3 मन में " णमो आयरियाणम् " का स्मरण करते हुए गहरी श्वास अंदर लीजिए।
4 मन में " णमो उवज्झायाणम् " का स्मरण करते हुए धीरे-धीरे श्वास छोड़िए।
5 मन में " णमो लोए " का स्मरण करते हुए गहरी श्वास लीजिए।
6 मन में " सव्व साहूणम् " का स्मरण करते हुए धीरे-धीरे श्वास छोड़िए।
*महत्व*
णमोकार महामंत्र की सर्वोच्च शक्ति से सम्पन्न प्राणवायु आपके फेफड़ों व रक्त परिसंचरण के माध्यम से शरीर की प्रत्येक कोशिका को ऊर्जावान और सशक्त बनायेगी।
मन में णमोकार महामंत्र का स्मरण करने से यह प्राणायाम आपको मानसिक और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत बनायेगा।
णमोकार महामंत्र की सर्वोच्च शक्ति से आपके अशुभ और असाता वेदनीय कर्मों का नाश होगा, जिससे आप आत्मिक दृष्टि से भी स्वस्थ होंगे।
इस तरह यह णमोकार प्राणायाम आपको शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से स्वस्थ और सशक्त बनायेगा स्वस्थ रहे यह सभी लोग करें बच्चों को भी जोड़ें 🙏जय जिनेंद्र जी 🙏